जिस नेता को देश की संस्कृति का ज्ञान नहीं वह भारत जोड़ने की बात करते हैं: राजीव जैन
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 08 Jan, 2023 06:12 PM

सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजीव जैन ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा।
गोहाना(सुनील): सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजीव जैन ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस नेता को देश की संस्कृति एवं संस्कारों का ज्ञान नहीं है। वह किस मुंह से भारत जोड़ने की बात करते है। देश की संस्कृति एवं संस्कार ही राष्ट्र को एक सूत्र में पिरो कर रखते हैं।
बता दें कि गोहाना के बाल भारती विद्यापीठ के प्रांगण में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में अतिथि के रूप में राजीव जैन गोहाना पहुंचे थे। इस दौरान वह बीजेपी के प्रदेश महामंत्री विधायक मोहनलाल बड़ौली ने भी भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष किया और कहा कि कुछ लोग सर्दी में भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए घूम रहे है। ऐसे लोग देश की सत्ता से बहुत दूर है और जनता उनको पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता का विश्वास देश के प्रधानमंत्री पर है। इसी के चलते जनता उनके साथ है।
कांग्रेस ने ही देश को विभाजित करने का काम किया है: राजीव जैन
राजीव जैन कहा कि कांग्रेस ही है। जिसने देश को विभाजित करने का काम किया है। वह हमेशा से ही वोट को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यात्रा के माध्यम से सत्ता का दिवास्वप्न देख रही है। जो कभी पूरा नहीं होगा, बल्कि आज देश की जनता कांग्रेस से 60 वर्षों की सत्ता का हिसाब मांग रही है। कांग्रेस को अपने काले कारनामों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा सरकार में ही केवल किसी भी मामले की निष्पक्ष जांच होती है: राजीव जैन
खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगे आरोप के बारे में भी राजीव जैन ने बताया कि यह केवल भाजपा सरकार में ही संभव है कि आरोपों की जांच निष्पक्ष ढंग से करवाई जाती है। चंडीगढ़ पुलिस एसआईटी जांच कर रही है। इसलिए जांच अधिकारियों पर किसी प्रकार के दबाव का सवाल ही नहीं पैदा होता। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए सरकार के खिलाफ ऊल जलूल बयान बाजी करके सरकार के खिलाफ वातावरण बनाना चाहते हैं।
2024 में फिर से बीजेपी की बनेगी सरकार: राजीव जैन
उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी जिस निडरता से देश को एक सूत्र में बांधने और भारत का आधिपत्य दुनिया में कायम करने और गरीब लोगों के उत्थान के लिए काम कर रहे है। वह देश की आर्थिक विकास को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भी प्रयास कर रहे है। इससे साफ जाहिर होता है कि आने वाले 2024 में बीजेपी की फिर सरकार बनेगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

सदियों पुराना ज्ञान होगा डिजिटल: हरियाणा ने पोर्टल पर अपलोड कीं 27,587 पांडुलिपियां, ये जिला रहा...

हरियाणा: BJP के पुराने नेताओं को ईनाम, वेदपाल-जांगड़ा सहित कई बने चेयरमैन, सरकार ने कई नेताओं को...

अब मोबाइल पर मिलेगा काम, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई सहित सभी श्रमिकों को जोड़ेगा “श्रममित्र”...

Good News : हरियाणा-पंजाब और जम्मू को जोड़ेगा ये नया एक्सप्रेसवे, प्रदेश के इन 5 शहरों की बदलेगी...

Haryana की ये जगह बनी देश का सबसे बड़ा नाइट फूड हब! जानिए क्या है खासियत

पानीपत में 6 महीने बाद पकड़े गए फरार प्रेमी जोड़े, बीच सड़क जमकर हुई धुनाई; लड़की बोली- मर जाऊंगी...

Haryana: CM सैनी ने 10वीं और 12वीं के टॉपर्स छात्रों से फोन पर की बात, उज्जवल भविष्य की कामना की

13 साल की बच्ची को बातों में उलझाकर पड़ोसी ने मिटाई हवस, फिर बेहोशी की हालत में छत पर फेंका...

मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे, किशोरी को बातों में उलझा कमरे में ले गया था...

सरकारी गेहूं पर पानी छिड़काव मामले ने पकड़ा तूल, आज DC से मिलेंगे किसान नेता